नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2015 अमरीका के लिए अति महत्वपूर्ण होगा।

नास्त्रेदमस जानेमाने भविष्यवयक्ता है। उनकी बताई हुई बहोत सी भविष्यवाणियां सत्य हो चुकी है। फिर चाहे वो राजीव गांधी की हत्या हो या विश्व युद्ध को लेकर की गई भविष्यवाणी हो जो सच साबित हुई है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु की भविष्यवाणी के लिए उन्होने लिखा था कि राजाज्ञा से एक उत्तम वायु चालक अपना पेशा छोड़कर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो जाएगा। सात सालों तक ख्याति प्राप्त करने के पश्चात उसका ऐसा अंत होगा, जो रोंगटे खड़े कर देगा। राजीव गांधी के साथ ठीक ऐसा ही हुआ था उनके प्रधानमंत्री बनने के 7 साल बाद 1991 में उनकी हत्या हो गई थी।

इंदिरा गांधी जी की मृत्यु का संकेत में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में कहा गया था कि 'निष्कासित स्त्री फिर सत्तारूढ़ होगी। उसके बैरी उसके विरुद्ध षड्यं‍त्र करेंगे। तीन सालों के अपने यादगार कार्यकाल के बाद सत्तर की आयु के लगभग उसकी मृत्यु होगी। इंदिरा गांधी की भी साल 1977 के आम चुनाव में इंदिराजी की पराजय हुई थी और जनता पार्टी की सरकार बनी थी। लेकिन 1980 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 67 साल की उम्र में उनकी हत्या कर दी गई थी।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2015 अमरीका के लिए अति महत्वपूर्ण होगा। इस साल अमरीका को न केवल विश्व की उभरती शक्तियों यथा चीन, रूस और ईरान से चुनौती मिलेगी वरन प्राकृतिक संकटों से भी जूझना पड़ेगा। अमरीका को इस साल भयावह भूकंप का सामना करना पड़ सकता है। इस भूकंप के फलस्वरूप अमरीका का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो जाएगा।

tornado