घर में बरकत लानी हो तो – साबुत नमक, साबुत धनिया, हल्दी की पाँच गाँठें और कमल के पत्ते के 11 गट्टे लेकर मलमल के कपड़े में इनकी पोटली बांधे और घर में रख दें | ऐसी पोटली घर के हर कमरे में रख सकते हैं, एक महीने बाद पोटली बदलकर पुरानी पोटली को नदी में प्रवाहित कर दें । कमल के गट्टे कमल के पत्ते के साथ ही उगते हैं और कुछ इस प्रकार के दिखाई देते हैं http://bit.ly/1JgB8Md
इससे उत्पन्न सात्त्विक ऊर्जा और निम्नांकित मंत्र के जप से घर में बरकत आती है । ललाट पर तिलक करके उत्तराभिमुख बैठकर श्रीहरि श्रीहरि श्रीहरि (3 बार श्रीहरि जपे तो एक मंत्र हुआ) इस मंत्र का 108 बार जप करें । (लोकसे. अंक – 104, पृ - 5)
