
News media reports : प्रधानमंत्री मोदी ने आज बिहार के गया में दूसरी चुनावी रैली में फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के आरोपी लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता के पास जंगलराज को छोड़कर विकास के लिए प्रतिबध्ह भारतीय जनता पार्टी को चुनने का मौका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कई राज्यों को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया है और बिहार को भी बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाएगी।
मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग 25 साल से बिहार की अब तक की सरकारों का घमंड, अत्याचार और जनता का दमन करने की राजनीति देखते और सहते आये हैं। क्या आप फिर से पांच साल इन्हीं लोगों का राज चाहते हैं।यह चुनाव जंगलराज को भगाने का एक मौका है। अब तक आपने बहुत जंगलराज देख और सह लिया। अगर आप जंगल राज पार्ट 2 लाएंगे तो यह राज्य के लिए पहले से भी अधिक नुकसानदायक होगा।
मोदी ने लालू पर ली चुटकी : लालू यादव पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि जो लोग जेल जाते हैं केवल बुरी बातें सीखकर आते हैं और चारा घोटाले के आरोपी लालू यादव भी बुरी बातें ही सीखकर आये होंगे जिसे चुनाव बाद आपलोगों पर ही आजमाएंगे।
क्या आप जंगलराज चाहते हैं: मोदी : उन्होंने आज फिर आरजेडी और जेडीयू की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि RJD का मतलब है रोजाना जंगलराज का डर और JDU का मतलब है ‘जनता का दमन – उत्पीडन। उन्होंने कहा कि इसी जंगलराज का उदाहरण अभी पटना में देखने को मिला जहाँ पर मुख्यमंत्री की नाक के नीचे ही बीजेपी के कार्यकर्ता को गोलियों से भून दिया गया। उन्होंने कहा कि यह जंगलराज पार्ट 2 की शुरुआत है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप इसी जंगलराज को दुबारा चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले जहर पी रहे हैं वो चुनाव जीतने के बाद सारा जहर जनता की थाली में उगलेंगे और जनता को तिल तिल कर मरना होगा। उन्होंने कहा कि जहर पीने वालों को कभी भी सरकार बनाने का मौका नहीं देना चाहिए।
Nitish Kumar दिल्ली के लेकर जाते हैं खाली लोटा : मोदी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा दिल्ली में विकास की गंगा तो बह रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली में खाली लोटा लेकर जाते हैं जिसमे अगर कोई पानी डालना भी चाहे तो नहीं डाल सकता। मुख्यमंत्री के इसी घमंड ने बिहार की जनता का नुकसान किया है।उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ के युवा रोजगार की तलाश में अपने माता पिता को छोड़कर दुसरे राज्यों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आने के बाद बिहार में रोजगार के साधन पैदा किये जाएंगे और युवाओं को दर दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी।
Social media comments : 
Jp Shukla : झूठ बोलते थे कितना, फिर भी सच्चे थे हम ये उन दिनों की बात है, जब बच्चे थे हम !!
Shailendra Kumar Suhana:  bjp एक अच्छा नेता का पार्टी है।बिहार में सरकार बनेगी जरुर बनेगी।।
Pratham Mishra : Sushil ji mai BJP MODI JI aur apka prashansak hu...maine jivan ka pahla vote dala tha to BJP ko hi..aur aage bhi BJP ka hi rahunga..aap to itne bade neta hain fir bhi mai agyani ek salaah dunga ki kripaya virodhiyo per vyangya kam kijiye aur jan jan tak sampark kijiye,aur bhi mehnat kijiye aur mukhya mantri baniye...apke sath meri haardik shubhkaamnaaein...
Sujit Kumar Poddar : Ek dusre neta par Aarop -Pratyarop se better hoga Bihar k Vikash ki baat ki jaye.anap-shanap Bolna karna RJD &JDU Ka kam hi...BJP ko ise avoide karn chahiye
Saroj Jha : Sari mithla karti pukar abki bar bjp sarkar jan jan se ati aabaj abki bar bjp sarkar bjp ko lana hai jangal raj bhagana hai swakch aur ujwal bihar banana hai modi ji aayaege digital india banayaege
JB Rai Muscat : Nithish kumar bimar ahi. Usee mhrban karke pagla hospital mey barthi karo. Kamra baand karo. Varna Dr lallwa aayega