वैसे सभी मोदी समर्थक कि कहानी मेरे जैसी हि होगी...!

  

युग पुरुष को जन्म दिन की शुभकामनाये।

प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी जी आपको जन्म दिन की बहुत बहुत बधाइयाँ ! परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहे व दीर्घायु होवे ! भारत की सरल सहज स्वभाव वाली जनता आपका स्नेह करुणा पाकर प्रसन्नता से गद गद है !


मित्रों, आज विश्वकर्मा जयंती के साथ ही देश के विकास पुरुष श्री नरेंद्र जी मोदी का  जन्म दिन भी है... आप सभी की उन्नति की 
और देश के अभ्युदय की मंगलकामना के साथ.. जय श्री कृष्ण... जय भारत... जय हिन्द...सुरेन्द्र गोयल विचित्र

राजनीती से मेरा दुर दुर से कोई लेना -देना नहि था, साल था 2007 का गुजरात मे चुनाव का माहोल था न्युज देखता था तो एक न्युज चेनल ना था जो मोदीजी को खुनी , हत्यारा , मोत के सौदागर ?? ना जाने क्या क्या हर कोई जो मन मे आये वो बोल रहा था, मुजे अंदर से हुआ क्या कोई व्यक्ति ईतना बुरा हो शकता है?? 

फिर मोदीजी के बारे मे थोडा थोडा जानने लगा, बहूत कुछ जानने को मिला जितना जानता गया उतना उनके करीब होता गया मालुम हि नहि पडा कब मोदी भक्त बन गये, मै फेसबुक पर 2010 मे आया पहेले तो कोई राजनैतिक पोस्ट नहि करता था लेकिन यहा भी कुछ लोग मोदीजी के खिलाफ वहि केसेट रीपीट कर रहे थे बस फिर जुड गया मोदीजी का प्रचार करने, दिल कि भगवान ने सुन भी ली मोदीजी प्रधान मंत्री भी बन गये, आज तक ईतना महेनती व्यक्ति मेने नहि देखा...!! अभी तक दो बार उनको मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है...!! हा मै कट्टर मोदी समर्थक हुं..!अंत तक मोदीजी का सपोर्ट करुगा...! वैसे सभी मोदी समर्थक कि कहानी मेरे जैसी हि होगी!जन्मदिन कि ढेरो सारी शुभकामना Narendra Modi..!.....Surinder Sharma




PM celeberates birthday by visiting Shauryanjali, 
a commemorative exhibition on 1965 war.

वैसे सभी मोदी समर्थक कि कहानी मेरे जैसी हि होगी...!

17 सितम्बर के इस अद्भुत सयोंग के कारण आज का दिन कुछ खास है।क्योकि जैनियो का संवत्सरी महापर्व,वैश्णव की गणेश चतुर्थी,और कर्म में विस्वास करने वालो हेतु विश्वकर्मा पूजा तथा देश भक्तो के लिये मोदी जी का जन्मदिन सब एक दिन में मनाने का सुअवसर हमे आज मिला है ।


मोदी जी ,श्रद्धेय श्री अटल जी के बाद आप पहले '' नेता '' है जिसे देश की जनता का भरपूर स्नेह ,प्यार और आशीर्वाद मिला है। साथ ही विरासत में बहुत सारी चुनौतियां भी। चुनावो के दौरान आपने जो वादे किये उन्हें निश्चित समय में पूरा करने का आपके ऊपर अतिरिक्त बोझ है। पिछले डेढ़ वर्ष में आपने और आपके सहयोगियों ने जो कुछ भी किया है उससे एक बात तो साबित हो चुकी है कि '' आप बिना रुके ,बिना झुके निरंतर लक्ष्य की और बढ़ रहे है '' साथ ही यह भी परलिक्षित हो रहा है कि आपके कामकाज में पारदर्शिता भी है। 


नागा समस्या ,बांग्लादेश के साथ सीमा विवाद ,वन रेंक वन पेंशन जैसी उलझी हुई ,नासूर बन चुकी समस्याओ का हल ऐसी उपलब्धिया है जिन्हे इतिहास में स्वर्ण अक्षरो से आपके नाम के साथ लिखा जाएगा। गरीबो के लिए सस्ती बीमा योजना ,जनधन योजना ,युवा के लिए मुद्रा बैंक ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , स्वच्छ भारत मिशन,,सहित ढेरो ऐसी योजनाये आपने शुरू करके देश के सबसे कमजोर और मध्यम वर्ग को राहत प्रदान करने और उनके सपनो को नई उड़ान देने का स्तुत्य कार्य आपके कार्यकाल को सदैव याद रखने में सहायक होंगे। 

आपके शुभचिंतको को पूरा विश्वास है कि जिस तरह अभी तक आपने अपने लिए एक भी दिन छुट्टी लिए बिना निरंतर '' सबका साथ सबका विकास '' मन्त्र को आगे बढ़ाया है ,यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मीडिया खबरे कुछ भी कहे आपके प्रति चुनावो के दौरान जो जज्बा देश की जनता में था वह अभी न केवल बना हुआ है बल्कि उसमे इजाफा ही हुआ है। आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप '' न देश को झुकने देंगे और न ही कोई ऐसा काम होने देंगे जिससे देशवासियो को शर्मिंदगी हो '' हां गर्व करने लायक कामो का सिलसिला जरूर जारी रखेंगे। आपके जन्मदिन पर पुन ; शुभकामनाओ के साथ। पूरा देश आपके साथ है जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ......

एक साधारण से परिवार मै जन्मे और परिवार के साथ संघर्ष बचपन से किया,पढाई भी बहुत कठोर परिश्रम और लगन से की,पैसे को नहीं सेवा भाव को सरोपरी माना,आरएसएस के शाखा मै जा कर हिंदुत्तव हित की प्रेरणा ली,आगे बढ़ते रहे अपनों को साथ ले कर कभी किसी को अलग करने की सोची भी नहीं फिर वो चाहे मित्र हो या परिवार का कोई भी सद्श्य इस के फल स्वरुप आज वो हमारे हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री के रूप मै हम सब के सामने है,आज के दिन विश्वकर्मा भगवान जी के आशीर्वाद स्वरूप इन्होने हिंदुस्तान मै जन्म लिया और उन के आशीर्वाद से ही उन के आश्रीवाद से बना हिंदुस्तान को सवार रहे है आप को आप के जन्मदिन की हार्दिक बधाई श्री नरेंद्र मोदी जी !!..Ashish Tiwari