जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में पहली बार स्थानीय चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है l लद्दाख हिल काउंसिल में बीजेपी की एकत रफा जीत हुई है. बीजेपी ने लद्दाख हिल काउंसिल चुनाव के नतीजे में अब तक घोषित हुई 24 में से 18 सीटों पर कब्जा कर लिया है.l
कुल 26 सीटों पर चुनाव हुआ है. कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिली हैं जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस को सिर्फ एक सीट मिली है l लोकसभा चुनाव में भी लद्दाख की सीट बीजेपी को मिली थी. पीएम नरेंद्र मोदी इस जीत से खुश नजर आ रहे हैं l अब पूरा विश्वास बन रहा है की पिछले ६ महीने में लद्दाख से अंडमान तक सभी चुनाव में बीजेपी की पूरी जित हुई है और भीतरी खबर है कि बिहार में भी १६० से १८० सीट मिलने के पुरे आसार है l

लद्दाख हिल काउंसिल में हमेशा से कांग्रेस का दबदबा रहा है. लेकिन अब बीजेपी ने कांग्रेस के इस गढ़ में भी सेंध लगा दी है l पीएम ने ट्वीटर पर लिखा, ''लद्दाख हिल काउंसिल के चुनाव के नतीजों से बहुत खुश हूं. लोगों ने बीजेपी में विश्वास जताया इसके लिए मैं उनका आभारी हूं. बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई.''!