चोर नितीश और चोर केजरीवाल के मंत्री मौसेरे भाई भाई !! पकड़ा गए तो इस्तीफा ले लो और वापस इमानदार बन जावो !!

नितीश लालू महा ठग बंधन के इमानदार साथी केजरीवाल के मंत्री की ईमानदारी नितीश के मुन्त्री जैसी ही है , और मुख्यमंत्री का काम भी एक समान ही है , चोर पकड़ा गया तो इस्तीफा लेकर खुद को इमानदार घोषित कर लो !! चोर नितीश चोर केजरीवाल के मुन्त्री  मौसेरे भाई भाई !!

बिहार में आज पहले चरण का मतदान होने वाला है. लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तगड़ा झटका लगा है. यू-ट्यूब पर वायरल हुए एक स्टिंग ऑपरेशन में उनके एक्साइज मंत्री अवधेश कुशवाहा कथित तौर पर घूस लेते हुए दिखे हैं. स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद नीतीश कुमार ने अवधेश कुशवाहा से इस्तीफा ले लिया है l 

वोटिंग से ठीक से पहले नीतीश कुमार ने घूस के आरोपों से घिरे मंत्री अवधेश कुशवाहा से इस्तीफा लिया lबिहार के नगर विकास और निबंधन एवं मद्य निषेध मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा को एक स्टिंग ऑपरेशन में मुंबई के एक कारोबारी से चार लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए सोशल मीडिया पर दिखाए जाने पर उनसे मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया है।
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ रविवार देर शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उक्त स्टिंग ऑपरेशन को समाचार चैनलों दिखाए जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवधेश प्रसाद कुशवाहा से बातचीत की और उनकी भी बात करवाई।

इस विडियो में कुशवाहा को यह कहते हुए दिखाया गया है कि चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और उसके बाद उक्त कारोबारी ने उन्हें चार लाख रुपये दिए। कुशवाहा को इसे लेते हुए व्यवसायी को यह आश्वासन देते हुए दिखाया गया उनकी सरकार के सत्ता में आने पर उनका काम हो जाएगा।