काली कलौंजी है बड़े गुणवाली, मौत को छोड़कर इसमें छिपा है हर मर्ज का इलाज!
हैरानी होगी आपको यह जानकर कि कलौंजी वास्तव में एक दवाई है, जो एक नहीं कई रोगों के इलाज में कारगर है। बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज छिपा है कलौंजी के काले दानों में...कलौंजी के बारे में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने कहा था- कलौंजी के पास मौत को छोड़ कर बाकी हर बीमारी का इलाज है...
पेट के कीड़े मारने की यह बेहतरीन दवा है। इसके लिए आधी छोटी चम्मच कलौंजी के तेल को एक चम्मच सिरके के साथ दिन में तीन बार कम से कम 10 दिन तक पीएं। इस दौरान मीठा न खाएं। मधुमेह का भी कलौंजी के तेल में उपचार छिपा है। यह समस्या होने पर आधा चम्मच कलौंजी का तेल 1 कप काली चाय में मिलाकर पीएं।
पिंपल्स से परेशान हैं, तो दो चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों में दाग-धब्बे मिट जाएंगे। दिमाग की शक्ति भी बढ़ाती है कलौंजी। इसके लिए पुदीना और कलौंजी का तेल पानी में डालकर उबालें। इसे पीन से दिमाग की कार्यशक्ति में इजाफा होता है। सिरदर्द का इलाज भी कलौंजी। इसके लिए कलौंजी के तेल माथे पर लगाएं। आराम मिल जाएगा।
एक कप बकरी का दूध और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स करके पीने से हार्ट संबंधी समस्या दूर होती है। जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है कलौंजी का तेल। इसके लिए एक कप सिरका, आधा चम्मच कलौंजी का तेल । इस मिश्रण से मालिश करें। घुटनों में दर्द हो तो आधा चम्मच कलौंजी का तेल, सिरका 1 कप l
कैंसर से बचाव में भी कलौंजी का तेल कारगर है। इसके लिए कलौंजी के तेल को अंगूर के जूस में मिलाकर पीएं। इससे ब्लड कैंसर, आंत और गले का कैंसर नहीं होता। चाय में कलौंजी का तेल गर्म करके डालकर पीने से बीपी कम हो जाता है।
किडनी के लिए भी कलौंजी का तेल बेस्ट है। किडनी में स्टोन न बने, इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल डालकर पीएं। वजन घटाना हो, तो कलौंजी का तेलगुनगुने पानी के साथ पीएं। सर्दी-जुखाम में भी कलौंजी का तेल आराम देता है। इसके लिए भी कलौंजी का तेल मिक्स कर गुनगुने पानी के साथ पीएं।
