‎Sandeep Garg का केजरीवाल पर खुला आरोप : डेंगू के 12 हज़ार मरीजो पर बोलते हुए आपकी जुबान पर ताला क्यो लग जाता है ?

Sandeep Garg का  केजरीवाल के नाम खुला पत्र : 
श्री मान केजरीवाल जी दादरी (UP) में एक हत्या हुई आप हंगामा और राजनीति करने दादरी पहुँच गए, आप इसी पर बाज नहीं आये आप ने इस घटना का और ज्यादा राजनितिक फ़ायदा उठाने के लिए विज्ञापन तक दे दिया, जितने दिन उछाल सके आपने और आपकी चापलूस टीम ने उतने दिन इस घटना को सोसल मीडिया में उछाला l 

लेकिन आप भूल गए दिल्ली में डेंगू से 1 नहीं 35 के करीब मौत हो चुकी है , आप भूल गए डेंगू के मरीजो का आंकड़ा 12 हज़ार पार कर चूका है , डेंगू पर बोलते हुए आपकी जुबान पर ताला लग जाता है , डेंगू की रोकथाम के लिए जारी फंड आपने 3 महीने तक देने में देरी की इस पर आपको कोई जवाब नहीं सूझता l 


"सिर्फ हंगामा खड़ा करना ही आपका मकसद है, महिला सुरक्षा , लोकपाल, स्वराज, व्यवस्था परिवर्तन , हर मुद्दे पर फेल हैं आप", आप कहते हैं ना दिल्ली पुलिस हमे देदो , हम दिल्ली पुलिस को ठीक कर देंगे l 


तो मेरे एक सवाल का जवाब दे दो तुम ओ केजरीवाल  8 महीने में तुम अपने मंत्री और विधायक जिनकी जिनती सिर्फ 67 है उन्हें नहीं ठीक कर सके " कोई करप्शन कर रहा है, कोई महिलाओ से बतमीजी कर रहा है ,कोई फर्जी डिग्री लिए घूम रहा है, कोई गुंडागर्दी और बसूलु कर रहा है" ऐसी स्थिति में तुम दिल्ली पुलिस को क्या खाक ठीक करोगे , जो जिम्मेवारी तुम को मिली है वो तो तुम निभा नहीं पा रहेl

आपकी आदत हो गई है अपनी नाकामी को किसी और पर थोपने की और किसी ना किसी विवाद को खड़ा कर मीडिया में रहने की l  DUSU आपके लिए एक छोटा सबक था , पंजाब आपको आपकी नाकामी का सबक सिखाएगा बाकि दिल्ली में आपके सिर्फ 4 साल और कुछ महीने बचे हैं l 


"बहुत उम्मीद थी, बहुत विश्वास था,लगा था आप में कुछ खास है, मगर सच तो यही है,अच्छी अच्छी बातो और बड़े बड़े दावो से इंसान की नियत का पता नहीं चलता,उसके कर्मो से उसकी नियत का पता चलता है" l

आपकी नियत दिल्ली का CM बनने की नहीं देश का PM बनने की है , वो भी झूठ फरेव और साजिश के दम पर , आपको लगने लगा है आप चापलूसों की टीम के साथ कोई भी जंग जीत सकते हो, आप भूल गए हो जो आज आपके साथ हैं दिल्ली जीत में उनकी भूमिका शून्य (0) है, दिल्ली की जीत उन समर्थको की मेहनत का नतीजा है जो आज आपके साथ है ही नहीं , दिल्ली जीत आपकी उस ईमानदारी का नतीजा है जो सिर्फ भाषणों में सीमट कर रह गई जमीन पर उतरी ही नहीं l 

आप कहते थे अहंकार इंसान को खत्म कर देता है, कांग्रेस बीजेपी को उसके अहंकार ने खत्म कर दिया, मैं सिर्फ इतना कहता हूँ, ये बात आप पर भी लागु होती है, खुद को रमायन या राम कहने से आप भगवान नहीं हो जाते l ...................आपका : संदीप गर्ग

         




जो व्यक्ति मुख्यमंत्री रहते हुए एक ढाई वर्ष की बच्ची की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस अपने हाथ में न होने की बात कह सकता है !!! वह पाकिस्तानी गायक ग़ुलाम अली की सुरक्षा क्या ISIS से करवाएगा ?...Sanjeev Mishra