संसद में असहिष्णुता पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की नेता कुमारी शैलजा ने एक मंदिर पर गंभीर आरोप लगाया कि वहां उनके साथ जातीय भेदभाव बरता गया। जबकि उपलब्ध प्रमाण के आधार पर तस्वीर कुछ और ही दिखती है। दरअसल, कुमारी शैलजा ने स्वयं मंदिर की व्यवस्था और दर्शन संचालन की लिखित में प्रशंसा की थी। अब आप खुद ही तय कीजिए, कुमारी शैलजा के आरोप सही हैं या फिर मंदिर के प्रमाण?.............Anil Kumar Goyal


Anil Kumar Goyal
विपक्ष की असहिष्णुता से पीएम आहत .....Sunil M Gupta
असहिष्णुता पर दो दिनों तक चली बहस और सरकार के जवाब के बाद सभी को उम्मीद थी कि लोकसभा की कार्यवाही अब शांतिपूर्ण तरीके से चलेगी। मगर कांग्रेस असहिष्णुता के मुद्दे को जिंदा रखने के लिए अब किसी भी हद तक जा रही है।गुरुवार को लोक सभा की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस ने जिस तरह से विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के दलित बच्चों पर दिए गए बयान को जो रंग देकर हंगामा किया उससे न सिर्फ सदन की कार्यवाही बाधित हुई बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी भी इससे खासे क्षुब्ध दिखे। और कुछ ही समय में लोकसभा से बाहर चले गए।


हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में ऑल इंडियन स्टूडेंट्स फेडरेशन ने बीफ पार्टी का ऐलान किया है। इसके लिए 10 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है जिस दिन विश्व मानवाधिकार दिवस है। वहीं बताया ज रहा है कि इस पार्टी के लिए एमआईएम के नेताओं के साथ ही सभी दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। 25 छात्र संगठन तो इसमें हिस्सा लेने का इरादा जता चुके हैं। बीफ पार्टी के आयोजकों का तर्क है कि मानवाधिकार के तहत उन्हें किसी भी तरह का उत्सव मनाने का हक है।इस पार्टी को लेकर आयोजकों का दावा है कि बीफ पार्टी में गाय और भैंस दोनों तरह का मांस होगा और पार्टी में करीब 7,000 लोग हिस्सा लेंगे। इस पार्टी पर राजा सिंह का तर्क है कि 1977 के एक्ट के तहत तेलंगाना में किसी को भी पशुओं को काटकर उसे खाने की इजाजत नहीं है। राजा सिंह की विचारधारा वाले लोगों ने बीफ पार्टी के जवाब में एक और पार्टी का ऐलान कर दिया है। दूसरे ग्रुप ने उसी दिन पोर्क पार्टी का ऐलान के बाद यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल है।




