Congress says BJP's Initiatives on GST are Nothing but Smokescreen Drama .



Former union minister Jairam Ramesh today dismissed BJP charges that the Congress has deliberately blocked the passage of GST Bill in Parliament and alleged it is being delayed as Prime Minister Narendra Modi and others in the BJP do not want it to the passed.  

"Modi's meeting with Sonia Gandhi and other such initiatives of the BJP are nothing but drama enacted for public consumption," the senior leader told mediapersons here. Stating that Congress is not against GST, Ramesh said it has been held up only because the Prime Minister is not interested in it.   

Ramesh said and added that Congress will allow the passage of the Bill if the government agreed to its three conditions.The three conditions are, GST should not exceed 18 percent, removal of one percent additional tax and putting in place an independent judicial mechanism to resolve disputes between the states and Centre and the states.   






GST: जेटली ने इशारों इशारों में बोला सोनिया पर हमला : जीएसटी विधेयक की राह में रोड़ा अटकाने का ठीकरा कांग्रेस नेतृत्व पर फोड़ते हुए वित्त मंत्री अरण जेटली ने कहा कि कुछ लोग जीएसटी विधेयक को पारित नहीं होने देकर परपीड़ा का सुख ले रहे हैं लेकिन पार्टी में दूसरी पीढ़ी के नेता इस महत्वपूर्ण कर सुधार कानून के पक्ष में हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह जाहिर है कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को पारित नहीं होने देने से कुछ लोगों को परपीड़ा का सुख मिल रहा है। हालांकि, लोकतंत्र की अपनी ताकत है, आखिर में सफलता मिलने पर जो सुख मिलता है वह सबसे अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि जब मैं पार्टी की मध्यम कमांड से बात करता हूं तो मैं उम्मीद के साथ लौटता हूं। और जब मैं हर सुबह संसद का सत्र शुरू होने से ठीक पहले मिलता हूं तो मुझे लगता है कि मध्यम पंक्ति के ऊपर हाई-कमान का असर हो जाता है। जेटली ने कहा कि समस्या हमारी राजनीति के साथ नहीं है, समस्या महज कुछ लोगों के साथ है। जेटली ईटी पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे जिसके श्रोताओं में उद्योगजगत की महान हस्तियां थीं।....Ashok Jain agrees.

कई बार उन्होंने कांग्रेस के अंदर ही कई नेताओं का संदर्भ दिया जो जीएसटी के समर्थक हैं। उन्होंने सवाल भी किया कि क्यों उनके पूर्ववर्ती पी. चिदम्बरम और प्रणब मुखर्जी ने इस विधेयक को पेश करने और उसे आगे बढ़ाने के समय उच्च जीएसटी दर पर कानूनी सीमा के बारे में विचार नहीं किया।
जेटली ने कहा कि करीब करीब सभी इसके पक्ष में हैं। किसी एक प्रस्ताव के समर्थन में मैंने क्षेत्रीय दलों का इस तरह एकजुट होना कभी नहीं देखा। यहां तक कि संप्रग के सहयोगी भी इसका समर्थन कर रहे हैं। आरजेडी ने कहा है कि वह इसका समर्थन कर रहा है, जनता दल यूनाइटेड व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी इसका समर्थन कर रही हैं, केवल एक राजनीतिक दल है जो कि इसका विरोध कर रहा है।...........................Tanmay Modh