Pages

जेएनयू केवल देशद्रोही मानसिकता को पैदा करने का केंद्र बनता जा रहा है l



दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जेएनयू में देश विरोधी नारों और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों हिरासत में भी लिया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज सुबह से ही कांग्रेस हेडक्वार्टर के सामने जमा होने लगे थे। बीजेवाईएम के प्रेसीडेंट अनुराग ठाकुर ने भी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया l

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी है। देश सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता है कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी देश विरोधी ताकतों के साथ क्यों खड़ी है। अफजल गुरु को शहीद बताने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े हैं। अफजल गुरु की फांसी को न्याय ना दे पाने की बात पी चिदबंरम कहते हैं। इतना ही नहीं इशरत जहां जो एक आंतकी थी उसको भी साफ दिखाने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया l

अनुराग ठाकुर


 यदि बीज ही सड़ा हो हो तो आखिर किस तरह का पौधा पनपेगा। जेएनयू की एक प्रोफेसर का यह वीडियो देखिए, भारत ने कश्‍मीर पर कब्‍जा किया हुआ है और सामने बैठे उसके छात्र तालियां बजा रहे हैं। ऐसे प्रोफेसर ही तो कन्‍हैया और उमर जैसों को निर्मित कर रहे हैं। वास्‍तव में, जेएनयू केवल और केवल बीमार और देशद्रोही मानसिकता को पैदा करने का केंद्र बनता जा रहा है, इसलिए सचमुच इसे बंद कर देने की जरूरत है.....