ओपिनियन पोल की मानें तो भारतीय जनता पार्टी असम में पूर्ण बहुमत पा सकती है l

इस बार भारतीय जनता पार्टी असम में भी पूर्ण बहुमत के साथ अपना पैर जमा सकती है l सर्वे रिजल्ट्स के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दल असम की 126 सदस्यीय विधान सभा में 78 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करा सकते हैं। वहीं सर्वे में कांग्रेस को महज 36 सीटों पर सिमटने की बाद को कहा गया है। एआईयूडीएफ को महज 10 सीटें और अन्य दलों को 02 सीटें मिलने की बात कही गई है।  

साल 2011 के चुनावों की बात करें तो असम में कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा को महज 6 सीटें मिली थी। उस साल एआईयूडीएफ को 18 सीटें मिली थीं। ओपिनियन पोल की मानें तो कांग्रेस और एआईयूडीएफ दोनों को नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। असम में पिछले 15 सालों से कांग्रेस की सरकार है। सीएम के तौर पर पहली पसंद में तरुण गोगोई अब भी आगे हैं। उन्हें 39 फीसदी लोगों ने पसंद किया तो सर्वानंद सोनोवाल महज 29 फीसदी लोगों की पसंद हैं। राज्य में 52 फीसदी लोग मानते हैं कि बांग्लादेश शरणार्थी का मुद्दा अहम होगा जबकि 33 फीसदी लोग इसे मुद्दा नहीं मानते।


                    

Gagan Kumar Deka :   My dear voters of Assam and West Bengal, kindly think 10 times before casting your vote, your vote will decide future of Assam and India : Those who can`t read Bengali or Assamese for them :This Maulana Hamid Khan Bhasani is saying that Assam,Tripura and West Bengal is of Bangladesh. So long Bangladesh can`t include these states in Bangladesh, the map of Bangladesh will be incomplete.