Pages

आप मोबाइल पर MYGOV एप डाउनलोड करें,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपकी जेब में !!

                                 

सउदी अरब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाकर दुनिया में नई उम्मीदें जगाई हैं। इसीलिए कई लोग इसे प्रकाशपुंज बता रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए काफी कुछ है। विशेष तौर पर प्रतिभावान एवं हुनरमंद श्रमशक्ति। उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लेकर इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

                           

कितने गौरव का क्षण रहा होगा किसी भी भारत के नागरिक के लिए जब उनके देश का प्रधानमंत्री उनके ही बीच बैठकर स्वल्पाहार करे। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के लोगो के बीच कुछ इसी तरह के गौरव के पल। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इस तरह की मिसाल पेश की हो तो याद दिलाये क्योंकि मैने तो नही देखा।.....................................Sanjay Dwivedy

पीएम मोदी ने इससे पहले रियाद में L & T के कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे डेढ़ सौ करोड़ भारतीयों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि आप अपने मोबाइल पर MYGOV एप डाउनलोड करें, मैं आपकी जेब में रहूंगा। उन्होंने कहा कि विदेश में कोई भी भारतीय संकट में हो तो सरकार उसकी मदद करती है।
सउदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दुनिया की नजरों में भारत अन्य देशों में से एक देशभर था, लेकिन अब यह एक महत्वपूर्ण देश बन गया है। सउदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दुनिया की नजरों में भारत अन्य देशों में से एक देशभर था, लेकिन अब यह एक महत्वपूर्ण देश बन गया है।