What more Clarification nation Wants to Know after the Verdict of Milan Court ?






सोनिया के घर से कांग्रेस को झटका, इटली की कोर्ट ने कहा, मुख्य ड्राईविंग फोर्स सोनिया गाँधी ही इटली की एक कोर्ट ने अगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील पर फैलवा सुनाते हुए यूपीए सरकार की भर्त्सना की है। अदालत ने कहा है कि यूपीए सरकार इस मामले में सच्चाई जानने मे इच्छुक ही नहीं थी। कोर्ट ने कहा कि यूपीए सरकार ने जांचकर्ताओं को इस माले मे सभी जानकारियां उपलब्ध नही कराई। कोर्ट ने ये स्वीकार किया कि करीब 3500 करोड वाले इस डील मे भ्रष्टाचार हुआ था। 

आपको बता दे कि अप्रैल 2013 मे इटली ने इस तथाकथित घोटाले मे कार्रवाई के लिए सभी कागजात मांगे थे लेकिन उन्हे सिर्फ तीन फाईले दी गई और वो भी 2014 के मार्च में। आपको बता दें कि 2013 में यूपीए सरकार ने अगस्टा वेस्टलैंड डील रद्द कर दिया था। इसके पीछे वजह बताते हुए उसने कहा था कि कंपनी ने दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन नही किया है। ये डील 12 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए थी। इन हैलीकॉप्टरों का इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी लोगों के लिए किया जाना था।.................................घनश्याम अग्रवाल