देश के कोने कोने में 24 घंटे 365 दिन बिजली देने का मोदी सरकार का लक्ष्य था 2022 में पर जिस गति से कार्य चल रहा है उस से यह लक्ष्य 3 साल पहले ही मतलब 2019तक पूरा कर लिया जाएगा ! और ये सब सम्भव हुआ है सिर्फ और सिर्फ ईमानदारी और विवेक से किये गए कार्यों के कारण ! फिर भी गधो को विकास नहीं दिख रहा है !
बिजली बचाओ अभियान चालू रखे मित्रों हो सकता है यह लक्ष और जल्दी हासिल हो जाए !सुप्रभात मित्रों जय जय श्री राम !
.......Nageshwar Singh Baghel
Hindutva A Blog About Hinduism
इतने कम समय में मोदी जी ने जो कर दिखाया है वो किसी आश्चर्य से कम नहीं है, इनके नाम पर बहुत सारी उपलब्धियां हैं, लेकिन आज हम जिस विषय के बारे में बात कर रहे हैं वो किसी सपने से कम नहीं है | विद्युतीकरण’ जो देश के लिए हमेशा से ही एक चिंता का विषय रहा है, आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी आज भी ऐसे कई गांव हैं जहां के लोगों को बिजली नसीब नहीं है, जो लोग अँधेरे में अपना जीवन यापन कर रहे हैं,जरा सोचिये हमारे यहाँ थोड़ी देर बिजली कट जाने पर ही लोग इतने परेशान हो जाते हैं तो जहाँ के लोगों ने बिजली देखी ही नहीं हो उनका क्या हाल होगा?
हमारे तो भौतिक सुख से लेकर मनोरंजन तक हर चीज बिजली पर ही चलती है चाहे वो टीवी, इंटरनेट ,पंखा या मोबाइल ही क्यों न हो | लेकिन जहां पर बिजली ही नहीं उनका क्या? ऐसे अँधेरे से भरे लोगों के जीवन में उजाला लाना किसी महानता से कम नहीं है, और यह महान काम मोदी सरकार ने इतने कम दिनों में कर दिखाया है | 15 अगस्त 2015 को मोदी जी ने सबके सामने यह संकल्प लिया था की वो ऐसे गांव जहां पर आज भी बिजली नहीं है वहाँ पर बिजली दौड़ाएंगे |

और आज मोदी जी और उनके मंत्रियों ने यह कारनामा कर दिखाया है | मोदी सरकार ने इतने कम समय में 18500 गांवों में बिजली पहुंचाई है और ये वो गांव है जहां तक यातायात की भी व्यवस्था नहीं है न सड़क है नहीं काम करने की व्यवस्था है ऐसे दूरस्थ स्थानों तक भी बिजली पहुंचाई जा चुकी है | इस कार्य के लिए मोदी जी न सिर्फ खुद को साबित किया है बल्कि विरोधियों के चेहरे पर करा तमाचा भी लगाया है |
इस कार्य के लिए हम मोदी जी के साथ साथ विधुत विभाग के मंत्री श्री पियूष गोयल को भी बधाई देना चाहते हैं | आइये इस वीडियो में आपको दिखाते है वो कारनामा जो आज़ादी से लेकर आज तक कोई न कर सका, लेकिन ध्यान से इस विडिओ को देखने के बाद आप भी मोदी के भक्त बन जायेंगे !!भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है| अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता |