मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लिया है |

एक साथ 400 लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है, मोदी सरकार

मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेते हुए एक बेहद बड़ा फैसला लिया है | इस फैसले के तहत मोदी सरकार 400 नए लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है | उन विमानों को बहुत ही जल्द भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल किया जा सकता है | इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने दी है | इन सभी विमानों की आपूर्ति 2030 तक हो जायेगी |

  

400 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में है मोदी सरकार –केंद्र की मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को तथा अपने पड़ोसियों की लगातार नापाक हरकतों को ध्यान में रखते हुए यह निश्चय किया है कि वे जल्द से जल्द भारतीय वायु सेना को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे | इस निर्णय के साथ मोदी सरकार ने एलान किया है कि सरकार भारतीय वायु सेना के लिए 400 नए आधुनिक लड़ाकू विमान खरीदेगी | केंद्र सरकार की तरफ से इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह दे रहे थे | केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है | हम देश की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते है | उन्होंने आगे कहा है कि इसीलिए मोदी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि वायु सेना को मजबूती प्रदान करने के लिए कम से कम 400 नए बेहतरीन फाइटर जेट ख़रीदे जाने चाहिए और हम यह कर भी रहे है | मोदी सरकार के द्वारा ख़रीदे जाने वाले यह सभी फाइटर जेट 2030 तक भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल हो जायेंगे |

                     

कांग्रेस सरकार ने देश की सुरक्षा पर नहीं दिया है ध्यान –केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ बीते 10 सालों में केवल और केवल एक मजाक किया है | उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार के ऊपर हमला बोलते हुए कहा है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पिछले 10 सालों के कार्यकाल में देश की सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं किया है | उन्होंने न ही भारतीय वायु सेना को मजबूती प्रदान करने के बारे में सोचा और न ही भारतीय थल सेना या नेवी के बारे में ही | जब कि हमारे पडोसी देश कैसे उनके बारे में हर किसी को पता है |
40 साल पहले ख़रीदे गए 500 विमान –केंद्रीय मंत्री ने पुराने समयों को याद करते हुए कहा है कि आज से 40 साल पहले भारतीय वायु सेना के पास कुल 500 फाइटर विमान थे | लेकिन देश में पिछले 10 सालों से सत्ता में रह रही कांग्रेस की सरकार के समय में देश में गोला बारूद में और हथियारों में अच्छी-खासी कमी दर्ज की गयी है | अब मोदी सरकार भारतीय सेनाओं को लगतार मजबूती प्रदान करने में लगी हुई है | क्योंकि हमारे पडोसी देश चीन और पाकिस्तान की नियत हमेशा से ही जगजाहिर रही है |
वन रैंक वन पेंशन पर भी बोले केंद्रीय मंत्री – केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे | केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि मोदी सरकार के आने के बाद ही पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहे पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिल सका है | हमनें पूर्व सैनिकों की मांगो को पूर्ण किया है | इससे उन सैनिकों के मनोबल को मजबूती मिलेगी |