पत्नी: खाने में क्या बनाऊं ? जो आप बोलो।

😂 *हास्यमेव जयते* 😂
एक बार एक चीते और गधे में बहस हो गई।
चीता बोला आसमान का रंग नीला और गधा बोला काला।
दोनों राजा शेर के दरबार में पहुँचे। शेर ने बहस सुन कर चीते को जेल में डालने का हुक्म दिया।
चीता गिड़गिड़ाया कि मैं सही हूँ और मुझे ही सज़ा क्यों मिल रही है?
शेर बोला कि मैं जानता हूँ कि तुम सही हो पर तुम्हें सज़ा इसलिए मिल रही है कि तुमने गधे से बहस ही क्यों की!

वो तो गधा है कुछ भी बोल सकता है...

कभी मोदीजी को देखा है केजरीवाल से बहस करते....Rama Chandra Deo



पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?
पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप कहो?
पति: दाल चावल बना लो।
पत्नी: सुबह ही तो खाये थे।
पति: तो रोटी सब्जी बना लो।
पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।
पति: तो छोले पूरी बना लो।
पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।
पति: अंडे की भुर्जी बना लो।
पत्नी: आज वीरवार है।
पति: परांठे?
पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।
पति: होटल से मंगवा लेते हैं।
पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।
पति: कढ़ी चावल?
पत्नी: दही नहीं है।
पति: इडली सांभर?
पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।
पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।
पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।
पति: तो फिर क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप बोलो।