फेसबुक की अपनी कहानी : NarendraModi Govt is working for you.
१. क्या आपने सुना की मोदी सरकार ने हल्दिया-जगदीशपुर पाईपलाईन को मंजूरी देकर उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को बहुत बड़ा तोहफा दिया है? इससे इन राज्यों के एक करोड़ परिवारों तक घर-घर गैस पहुंचेगी.
.
२. गोरखपुर और बरौनी में बंद पड़े उर्वरक कारखानों को फिर से चालू करने का एलान किया है?
.
३. प्राकृतिक गैस के दाम मौजूदा ५.०५ डॉलर से घटाकर ४.६६ डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया है जिससे सीएनजी और पीएनजी के दाम घट गए हैं.
.
४. डीजल और पेट्रोल के दाम फिर घटा दिए गए हैं?
.
५. देश में कच्चे तेल का सामरिक भंडार बनाया जायेगा और इसके लिए ४९४८ करोड रुपये की बजटीय सहायता की घोषणा हुई है.
.
६. यूरिया संयंत्रों को समान मूल्य पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक क्षेत्र के लिए गैस पुलिंग को भी मंजूरी दी गयी है. इससे यूरिया आयात से सस्ती हो जायेगी और अगले चार साल में यूरिया उत्पादन में ३७.१३ लाख मीट्रिक टन की वृद्धि हो जायेगी. साथ ही इन वर्षों में सरकार पर सब्सिडी का बोझ भी ६९७९ करोड़ रुपये कम हो जायेगा.
.
७. गोरखपुर और बरौनी के संयंत्रों को चालू करने के लिए ५०००-६००० करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.
.
८. रेल टिकटिंग को दलालों से मुक्त करने के लिए फूल प्रूफ प्लान बनाया गया है जिससे आम नागरिकों को कन्फर्म टिकटें भी मिल पाएंगी और रेलवे को जो अरबों रुपये का चुना ये दलाल लगा रहे थे उसकी भी बचत होगी.
.
९. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाले ब्याज का दर बढ़ाकर ९.२% कर दिया गया है.
.
१०. प्रकृति की मार को देखते हुए किसानों को मिलने वाली निर्धारित मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए समिति गठित की गयी है.