हिंदुवो पर गोमांस खाने का आरोप, लालू यादव का जल्द भारत से पत्ता साफ कर देगा !













राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले कई दिनों से किसी न किसी विवाद से घिरे रहे हैं. लालू के बीफ पर दिये बयान को उनके विरोधियों ने एक बड़ा मुद्दा बना दिया है. लालू यादव ने मीडिया के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. क्या लालू यादव एक के बाद एक गलतियां नहीं कर रहे हैं? कहते हैं चुनाव के समय किसी नेता की एक गलती पार्टी का पूरा खेल बिगाड़ देती है. महागठबंधन के सबसे बड़े नेता लालू प्रसाद यादव एक के बाद एक गलती किये चले जा रहे हैं .

इंडिया ऑनेस्ट को दल में कला ही नहीं पूरी लालू प्रसाद की दल ही कलि लग रही है  .......ये एक बड़ा प्रश्न उठा रही है कि क्या लालू नितीश को हराना चाहते है ? 

क्या यादव एवं कुर्मी समाज की आपसी पुराणी रंजिश के चलते ये भीटर ही भीटर एक दुसरे को सबक सिखाना चाहते है ? 

कियोकी लालू को सत्ता में आने की आशा नहीं है और क्या वो खुद मुलायम सिंह से मिलकर नितीश और कांग्रेस का सफाया करना चाहते है ?

पहली गलती : दिल्ली से सटे दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के संदेह में अखलाक नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद लालू यादव का एक ऐसा बयान आया जिस पर हंगामा मच गया. लालू ने कहा कि क्या हिंदू बीफ़ नहीं खाते हैं? लालू ने कहा गाय और बकरे के मांस में क्या फर्क है.

बीजेपी नेताओं ने लालू के इस बयान पर हमला बोल दिया. बीजेपी नेताओं ने इसे हिंदुओं को बदनाम करने वाला बयान करार दिया. बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि यदुवंशी गोपालक होते हैं. कैसे कोई गोपालक गोमांस खाने की बात कर सकता है.

मामला तूल पकड़ता देख लालू यादव ने एबीपी न्यूज को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुओं के बारे में ऐसा नहीं कहा है. लालू ने कहा कि वे बीफ की बात कर रहे हैं ना कि गोमांस की बात कर रहे.

दूसरी गलती : लालू यादव को ये अहसास होने लगा था कि चुनाव के माहौल में बीफ पर बयान पर देकर उन्होंने ठीक नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मेरे मुंह से शैतान ने बीफ वाली बात बुलवाई थी.

एक बार फिर विपक्ष को बहाना मिल गया. बीजेपी और आरएलएसपी के नेताओं ने कहा कि जब अभी ही लालू के मुंह में शैतान आ रहा है तो आगे क्या होगा.

तीसरी गलती : बीफ पर लालू के दिये गए बयान पर शुरू हुआ हंगामा अभी जारी था तभी लालू ने मीडिया पर ही हमला बोल दिया. आरजेडी अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने उनके बयान पर सवाल किया तो लालू भड़क गए और उन्होंने मीडिया के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. लालू ने जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसे सभ्य समाज में नहीं बोला जाता है.

गोमांस वाले बयान पर मचे हंगामे के बाद लालू ने कुत्ता को लेकर बयान दे दिया. लालू यादव ने खुद को गौ पालक कहा है और बीजेपी नेताओं को कुत्ता पालक बताया है .

चौथी गलती : बीफ पर बवाल मचा ही हुआ था कि लालू अपने लाडलों की उम्र के विवाद में फंस गये. हलफनामे के मुताबिक लालू का बड़ा बेटा छोटा हो गया और छोटा बेटा बड़ा बन गया.

लालू के बेटे तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भाषण देने के लिए बुलाया. अब तक सब यही जानते हैं कि तेज प्रताप बड़े हैं और तेजस्वी छोटे. लेकिन चुनाव आयोग के दिए हलफनामे में उम्र का फेर हो गया. हलफनामे में तेजस्वी की उम्र 26 साल और तेज प्रताप की 25 साल बताई गई है.

तेजस्वी राघोपुर से और तेज प्रताप महुआ से आरजेडी के उम्मीदवार हैं. तेजस्वी ने 3 अक्टूबर को राघोपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. जिसमें उन्होंने अपनी उम्र 26 साल बताई थी. सोमवार को तेज प्रताप ने महुआ से नामांकन दाखिल किया है जिसमें उन्होंने अपनी उम्र 25 साल बताई.

इससे पहले कि विवाद और बढ़ता एबीपी न्यूज से लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने सफाई दी कि बड़े भाई तेज प्रताप का निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए वोटर आईकार्ड में उम्र गलत छापने की वजह से हलफनामे में वोटर आईडी कार्ड में छपी उम्र ही डालनी पड़ी. नियम के मुताबिक वोटर कार्ड पर इंगित उम्र ही हलफनामे में डालनी होती है. वोटर आईकार्ड में उम्र के सुधार के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन अब तक इसमें सुधार नहीं हुआ है.


बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में मुश्किल से एक हफ्ते का समय भी नहीं रह गया है. चुनाव प्रचार आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है. ऐसे में आरजेडी ही नहीं सभी पार्टियों से सकारात्मक मुद्दों पर वोट मांगने की उम्मीद की जाती है.l