नितीश बाबू आप चाहते हैं आपकी ईर्ष्या की आग में पूरा राज्य जले? वो ज़माना गया --- अब सिर्फ आप जलेंगे ।

Alok Sharma के 10 कारण बिहार के लोगों के लिए नितीश को वोट नहीं देने का - इनको एक सीट भी मत आने दें । नितीश जी ये आपके लिए - मोदी जब तक भाजपा के एक मुख्यमंत्री थे, भाजपा अच्छी थी, उनके प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनते ही भाजपा बुरी हो गई!!!!!


असल बात यह है कि सिर्फ एक राज्य की सीटों के बदौलत आप प्रधानमंत्री बनना चाहते थे,पर आप भूल गए कि आपका दल बहुत ही छोटा है;पर अपने अहंकार में आप चूर थे और लोकसभा चुनाव में चूर-2 हो गए।

आपको तो आपके दल के बूते से ज्यादा,भाजपा देती आई है।आपको ३ साल से अधिक समय तक के लिए रेलमंत्री बनाई, साल २००० के विधानसभा चुनाव में भाजपा ६७ सीटें लाई,आपका दल मात्र ३४ सीटें लाया;फिर भी भारतीय जनता पार्टी आपको मुख्यमंत्री बनाई,आप आवश्यक बहुमत नहीं जुटा पाए और सरकार बहुमत सिद्ध न कर सकी।

इसी कृतघ्नता से विश्वास पर किए गए घात के कारण आप विश्वासघाती हैं।

1. परिवार का मुखिया अगर अपनी निजी दुश्मनी और ईर्ष्या के कारण अपने घर में आग लगा ले - तो समय रहते वनवास दे देना चाहिए ।

2. केंद्र में मोदी को जनता ने बिठाया तो आप जनता को सज़ा देने के लिए खुद क्यों हटे, मांझी को पैदा किया ?
आप सनक गए हैं और आपके चमचे आपको एहसास भी नहीं करा पा रहे ।

3. चलो ये भी मान लिया कि बिहार की जनता को केंद्र में मोदी को चुनने की सज़ा मिलनी चाहिए - मगर सिर्फ आधी जनता को ?? आपकी भूल है अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ ऊँची जाति के वोट से मोदी जीते हैं और आप सभी ऊँची जात वालों को इसकी सज़ा देंगे।

4. आप विकास पुरुष बनते-बनते "जात पुरुष" हो गए और वापस बिहार को 25 जातियों में बाँट देंगे - सबसे बड़े सांप्रदायिक तथा जातिवादी तो आप हैं।

5. एक भ्रष्टाचार सिद्ध महापुरुष , जिसे राज्य की जनता ने नकार दिया था और देश के उच्चतम न्यायालय ने चुनाव लड़ने तक से प्रतिबंधित कर दिया था - आपने उसे वापस जीवित किया

6. आप चाहते हैं आपकी ईर्ष्या की आग में पूरा राज्य जले ?? वो ज़माना गया नितीश बाबू --- सिर्फ आप जलेंगे ।विनाश काले विपरीत बुद्धि।

7. आपको क्या लगता है अगर आप लालू जी के साथ सत्ता में आ भी गए तो आपको अपने लहजे से काम करने को मिलेगा ?? खून के आँसू रोएँगे आप ।




8. आपसे बड़ा दोमुँहे विचार वाला नेता कौन होगा जो समय में आगे बढ़ने की बजाय पीछे जाना शुरू हो चुका है - आप अपने साथ खड़े समाज और सम्प्रदायों को भी ले डूबेंगे ।आपको पहले लालू अच्छे लगे, फिर जंगलराज वाले लगे , फिर भाजपा अच्छी लगी और कांग्रेस भ्रष्ट लगी , अब भाजपा खराब और कांग्रेस अच्छी और तो और लालू भी अच्छे (सचमुच DNA टेस्ट करवाइए अपना)।

9. आप जीत कर आ भी गए तो अगले 5 साल तक आपको जो भी केंद्र से मिलेगा उसे आप ये कहकर लौटा देंगे कि ये तो सिर्फ जुमला , वादा या मोदी का दिया हुआ है (जैसे कोसी बाढ़ के समय गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी की भेजी हुई सहायता राशि लौटा दी गई थी नितीश कुमार के द्वारा).... विकास क्या चारे के पैसों से करेंगे ?

10. अंततः - आप गद्दार हैं , हर उस बिहारी नौजवान के लिए .... (जिसमें यादव और आपकी जात वाले भी शामिल थे ) जिसने आपको वोट देकर जिताया था , आपसे उम्मीद भी लगाई थी , आपने बहुत सारा काम भी किया .... अचानक सनक क्यों गए ?