क्या बैकॉप्स, नेशनल हेराल्ड जैसे मामलो में राहुल गांधी अपनी जिम्मेदारियों से बच पाएंगे ?

डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी जी ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहकर सनसनी फैला दी कि राहुल गांधी का लंदन का पता और बच्चन परिवार का लंदन का पता एक ही है । अब उनकी भारतीय नागरकीकता खत्म होगी।बता दें कि गांधी और बच्चन परिवार के बीच 1991 राजीव गांधी की मृत्यु के बाद से संबंध खराब हो गए हैं ।डॉ. स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन के कंपनी रजिस्टार ऑफिस 'कंपनी हाउस' में अपनी कंपनी बैकॉप्स लिमिटेड के जो दस्तावेज सन् 2003 में जमा कराए हैं, उसमें राहुल गांधी का पता : ...2FROGNAL WAY LONDON UK, NW36XE... लिखा है।

ड़ॉ. स्वामी जी ने कहा कि लंदन के न्यू वेल्स इलाके के सबसे पॉश इलाके का यह पता अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन के नाम पर भी रजिस्टर्ड है।हालांकि 2005 में इस पते को बदल कर 51 SOUTHGATE STREET, WINCHESTER, HEMPSHIRE, UK SO23 9EH कर दिया गया। 2003 से यही पता कंपनी का रिजस्टर्ड अड्रेस भी है।

बच नहीं पाएंगे राहुल... ड़ॉ. स्वामी जी ने कहा कि राहुल ने चमचा कहा, खुश हूं भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का कड़ा जवाब दिया जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चमचा कहा गया था। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि राहुल गांधी ने मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमचा कहा क्योंकि कांग्रेस में चमचा एक बहुत ऊंचे दर्जे का पोस्ट होता है।

राहुल का फंसना तय स्वामी ने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं पाएंगे। अगर वे खुद को ब्रिटिश नागरिक साबित करते हैं तो उनकी संसद सदस्यता जाएगी और अगर वे खुद को भारतीय नागरिक साबित करते हैं तो उनके खिलाफ कम से कम 6 आपराधिक मुकदमे चलेंगे। जिनमें भ्रष्टाचार, फेरा और फेमा के अलावा चुनाव आयोग और देश को गुमराह करने मुकदमे भी चल सकते हैं, क्योंकि राहुल गांधी ने अपनी ब्रिटिश कंपनी से जो पैसा कमाया है उसे भारतीय कानून के मुताबिक भारत में कभी उजागर नहीं किया है।
 https://youtu.be/gd3ZzHWbK1o....जागो हिन्दुस्तानी