घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक दवा ~ कहें पेट के सारे रोगों को बाय - बाय ... !!!
शरीर में अधिकांश बीमारियों का कारण पेट के रोग ~ और पेट रोग का प्रमुख कारण कब्ज !
कब्ज और उससे होने वाली अन्य समस्याओं से ग्रस्त हैं वो घर पर ही करें ... कब्ज का इलाज !!!
सामग्री :-
250 ग्राम छोटी काली हरड़ पानी में डाले - जो हरड़ पानी में डूब जाएं उसे रख लें ओर जो पानी के ऊपर तैरते रहे उसे फेंक दें - पानी में डूबी हुई हरड़ निकाल लें !
एक ग्लास खट्टी छाछ ले उसमें दो नींबू का छना हुआ रस डाल व 10 ग्राम पीसा सेंधा नमक डाल कर हरड़ डाल - 48 घंटे तक ढाक कर रख दें !
48 घंटें बाद छाछ में से हरड़ निकाल कर धूप में सुखा - कूट पीस कर महीन चूर्ण कर लें !
सेवन विधि :-
इस चूर्ण को 1 कप गरम पानी के साथ एक चम्मच रात को सोते समय लें !
( यदि कब्ज ज्यादा हो तो चूर्ण - पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार बढ़ा लें !)
इस प्रयोग को साल भर तक यानी हमेशा रात को सोते समय लेते रहें - कोई भी हानि नहीं होगी !
हरड़ का प्रयोग उन लोगों के लिए एक वरदान है जो हमेशा कब्ज के शिकार बने रहते हैं !
जिन्हें न खुलकर भूख लगती है और न दोनों वक्त ठीक से शौच होता है !
यह पाचन शक्ति ठीक रखने - गैस बनना - पेट साफ रखने - भूख बढ़ाने और समस्त उदर रोगों को दूर रखने वाला श्रेष्ठ और बहुत गुणकारी योग है !
विशेष :- जिनके कब्ज की पुरानी समस्या है वो मुंह में हरड डाल के दिन मे चूसते रहे !
जिनके अक्सर कब्ज की समस्या रहती है - पेट सही तरीके से साफ नही होता वो दोनो वक्त खाना खाने के बाद 2 - 2 काली हरड चूस लिया करें !...................Ambalal Jain