‘आप’ विधायक शरद चौहान की बारातियोंं ने की जमकर पिटाई, हालत गंभीर l








Je Baat :  
न ऑटो वाला स्पीकर्स को वॉल्यूम फुल करे हुए मस्ती से तेज़ी से ऑटो चलाता रहता है... और ड्राईवर ऑटो divider में दे मारता है.. ड्राईवर समेत सभी परिवारजन व् इनका सामान गिर जाता है ... सुबोध भाई के काफी चोट लग जाती है... और इतने में ड्राईवर खड़ा होता है ... उनका सारा सामान ऑटो में डालता है और भाग जाता है.. उसके बाद एक ऑटो में कुछ लोग देखते हुए चले जाते हैं...जैसे उसके साथी हो... कुछ देर में कुछ लड़के आते हैं जो उन्हें हस्पताल छोड़ते हैं.. डॉक्टर उसी समय सुबोध भाई को मृत घोषित कर देते हैं... चुनाव खत्म हो चुके हैं दिल्ली में... सरकार के पास समय अब है नहीं वो तो अलका लाम्बा के साथ व्यस्त हैं... 2020 में देखेंगे वो तो अब... रही बात न्यूज़ चैनल्स की तो उन्हें आमिर खान से फुरसत कहाँ जो इससे चलाएँ... और चलाने के पैसे भी नहीं मिले... पर क्या दोस्तों किसी की जान इतनी सस्ती हो गई है...क्या मानवता सिर्फ एक शब्द रह गया है जो बस ऑनलाइन ट्विटर फेसबुक पे दिखाई देता है.... कृपया सोचें...


‘आप’ विधायक शरद चौहान की बारातियोंं ने की जमकर पिटाई, हालत गंभीर


दिल्ली के नरेला से आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान की नशे में धुत बारातियोंं ने जमकर पिटाई की है। पिटाई से घायल हुए विधायक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक ने सड़क पर नाच रहे बरातियों से साइड मांगी थी। इसी बात पर नशे में धुत बराती विधायक शरद चौहान व उनके समर्थकों से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर साइड देने से बढ़ा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। बरातियों ने न केवल विधायक की गाड़ी तोड़ी, बल्कि उन्हें भी जमकर पीटा। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिकायत के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमले में दोनों तरफ के लोग घायल हुुए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

गौरतलब हो कि इससे पहले ओखला से विधायक अमानतुल्ला की कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर पिटाई की थी, जिससे अमानतुल्ला के पैर और कई शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं थीं। एक सप्ताह में ये दूसरा मौका है जब ‘आप’ के विधायक को पीटा गया है।