RSS strongly condemns all forms of discriminations and atrocities in the name of Caste: RSS Press Release from Gujarat
RSS strongly condemns all forms of discriminations, injustice and Atrocities in the name of caste, said RSS Gujarat Pranth unit in a Press Release issued in Ahmedabad.
RSS severely condemned the recent atrocity on Dalit Youths by Few Gou-Rakshaks in Somanath district of Gujarat.जाति के आधार पर होनेवाले किसी भी प्रकार के भेदभाव, अन्याय या अत्याचार की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कडी निंदा करता है।
गिर सोमनाथ जिले के सामढीयाला गांव मे कथित गौ रक्षा के नाम पर अनुसूचित जाति के बंधुओ पर हुआ अत्याचार अपने संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा देनेवाली घटना है। इस प्रकार की घटना की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कठोर शब्दो में निंदा करता है। गौरक्षा के नाम पर अपने ही समाज के बंधुओ के साथ इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार जघन्य अपराध है। इस प्रकार की अपराधिकवृत्ती के लोगो को कठोर दंड होना चाहिए ऐसा संघ का मानना है।
अपने समाज के अभिन्न अंग ऐसे अपने अनुसूचित जाति के बंधूओ के साथ अलग-अलग समय पर होने वाली ऐसी घटनाए संपूर्ण समाज के लिए गंभीर चिंता और चिंतन का विषय है। अपना समाज एक है और उसके सारे घटकों मे परस्पर स्नेह, आत्मीयता और बंधुभाव बना रहे ये देखना हम सब का कर्तव्य है।
ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के धार्मिक और सामाजिक अग्रणियों को भी आहवान करता है की वे आगे आकर समाज में समता और समरसता का वातावरण बने इसके लिये प्रयत्न करे। यह हमला शांती और सौहार्द से रहनेवाले पुरे हिन्दू समाज पर हुआ है। ऐसी घटनाऍ समाज मे समरसता के वातावरण को दूषित करती है। सरकार सहित समाज के अग्रणींओ को सौहार्द का वातावरण और शांति बनी रहे इस लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। ऐसी घटनाओं की स्थिति में किसीभी प्रकार के राजकीय या समाज में जातिविग्रह हो ऐसे कोई भी प्रयत्न होते हो तो वह भी उचित नहीं है।