दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र के अधिन है, इसलिए केंद्र सरकार चाहिए की वो दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दे।इसके अलावा मीनाक्षी मर्डर केस में आम आदमी पार्टी के विधायक को विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक हजारी लाल आऩंद पर्वत थाना पहुचे थे लेकिन वहां उनका लोगों ने विरोध किया। यही नहीं लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए।
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दिनदहाड़े मारी गई मीनाक्षी को इंसाफ दिलाने के लिए इलाके के लोगों ने थाने का घेराव किया। लोगों की मांग है कि इस मामले में आरोपी जयप्रकाश और इलू की मां शशि को भी गिरफ्तार किया जाए। गुरुवार को आनंद पर्वत इलाके में सरेआम मीनाक्षी को चाकु से गोदकर मार डाला गया था। इस मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब तक इस केस में जयप्रकाश और इलू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शशि और उसके दोनों ने बेटों ने गुरुवार शाम को मीनाक्षी का रास्ता रोका और उसपर चाकु से 35 वार किए, जिसके बाद मीनाक्षी की अस्पताल में मौत हो गई थी।
दो साल पूर्व दिल्ली में हर अपराध की जिम्मेदारी कमजोर मुख्यमंत्री की थी. और अब दिलली मे हर अपराध की ज़िम्मेदारी देश के प्रधानमंत्री की हो गई है जी ! जनता ने हमें प्रचंड बहुमत दिया है जी राज पाठ भोगने करने के लिए ।ज़िम्मेदारी तो नरेंद्र मोदी को दी है जी !

दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पुलिस से टकराव के रास्ते पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। अब केजरीवाल के ऑफिस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर समन भेजा है। केजरीवाल ऑफिस ने पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को सोमवार को पेश होने को भी कहा है। सीएम ऑफिस से यह समन आनंद पर्वत इलाके में मीनाक्षी की निर्मम हत्या पर भेजा गया है। केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया था। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बदतर हो रही है। दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री के अधीन आती है या तो उन्हें कुछ करना चाहिए या दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंप दिया जाना चाहिए।'केजरीवाल ने कहा था, 'यदि पुलिस दिल्ली सरकार के प्रति उत्तरदायी नहीं होगी तो उसे जवाबदेह कैसे बनाया जाएगा। फिलहाल, दिल्ली पुलिस अपने में एक कानून है।'


Sumithra Agarwalआप से ज्यादा गन्दी पार्टी न बनी है न बनेगी, डेल्ही पुलिस को
बदनाम करते AAP के दिहाड़ी मजदूर
