पेरिस हमला एक्शन का रिएक्शन था और दादरी RSS की साजिश : आजम खां

नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को बड़ा अजीब बयान दिया। एक ओर तो उन्होंने पेरिस हमले को गलत कहा पर साथ में यह भी जोड़ दिया यह घटना एक्शन का रिएक्शन है। अमेरिका को समझना होगा कि जब उसके बम गिरते हैं तो गरीबों की बस्ती उजाड़ते हैं। दुनियाभर के ताकतवर लोगों को यह बात समझ लेनी चाहिए।आजम एक ओवरहेड टैंक के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। वह यहीं नहीं रुके। यह भी कह गए कि पेरिस तो नाच-गाने और शराब का शहर है।
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंसानियत और गांधी का हत्यारा बताया। कहा, मोदी लंदन में कहते हैं कि भारत में लोग गांधी और बुद्ध के वंशज हैं पर वह गांधी के हत्यारे हैं। मंत्री ने कहा, टीपू सुल्तान के मरने के बाद उनकी वह अंगूठी भी निकाल ली गई, जिस पर राम लिखा था। लंदन के म्यूजियम में वह अंगूठी मौजूद है। महारानी के ताज में कोहिनूर जड़ा हुआ है। हमने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह अंगूठी और कोहिनूर को वापस लेकर आएं।
Azam Khan
पेरिस हमला एक्शन का रिएक्शन : आजम खां