हम अपने टुकड़े करवा लेंगे, कांग्रेस को देश के टुकड़े नहीं करने देंगे: अनुराग ठाकुर
राहुल गाँधी द्वारा समर्थन के बाद बीजेपी ने उन पर हल्ला बोल दिया था, बीजेपी के विरोध के बावजूद भी कांग्रेस देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्रों के समर्थन में खड़ी रही और JNU में पुलिस कार्यवाही का विरोध किया। परसों लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुलेआम कहा कि देशविरोधी नारा लगाना देशद्रोह नहीं है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के आदेश का भी मजाक बना दिया। कांग्रेस के इस प्रकार के रवैये से बीजेपी ने आज से उनके ऊपर हल्ला बोल दिया है, बीजेपी का कहना है कि वे देश भर में घूम घूम कर कांग्रेस पार्टी की पोल खोलेंगे।


बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर देश विरोधी तत्वों को समर्थन देने का आरोप लगाकर बीजेपी दफ्तर से कांग्रेस दफ्तर तक एक विशाल मार्च निकला। इस मौके पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए देश की बर्बादी चाहने वालों और देश के टुकड़े करने वालों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम अपना टुकड़े करवा लेंगे लेकिन कांग्रेस को देश के टुकड़े नहीं करने देंगे।


जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारों को राहुल गाँधी ने छात्रों की फ्रीडम ऑफ़ स्पीच बताया था और उनके समर्थन में एक JNU में छात्रों की भीड़ को भी संबोधित किया था। उन्होंने इन घटना की निंदा करने का बजाय छात्रों के कहा था कि मोदी सरकार आपकी आवाज दबाना चाहती है, वे आपको डराएंगे, धमकाएंगे और आपकी आवाज बंद करना चाहेंगे, वे आप सबके ऊपर सिर्फ एक विचारधारा थोपना चाहते हैं।