Pages

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए देश की बर्बादी चाहने वालों और देश के टुकड़े करने वालों का समर्थन कर रही है।




हम अपने टुकड़े करवा लेंगे, कांग्रेस को देश के टुकड़े नहीं करने देंगे: अनुराग ठाकुर

राहुल गाँधी द्वारा समर्थन के बाद बीजेपी ने उन पर हल्ला बोल दिया था, बीजेपी के विरोध के बावजूद भी कांग्रेस देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्रों के समर्थन में खड़ी रही और JNU में पुलिस कार्यवाही का विरोध किया। परसों लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुलेआम कहा कि देशविरोधी नारा लगाना देशद्रोह नहीं है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के आदेश का भी मजाक बना दिया। कांग्रेस के इस प्रकार के रवैये से बीजेपी ने आज से उनके ऊपर हल्ला बोल दिया है, बीजेपी का कहना है कि वे देश भर में घूम घूम कर कांग्रेस पार्टी की पोल खोलेंगे।
anurag thakur byjm march against jnu

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर देश विरोधी तत्वों को समर्थन देने का आरोप लगाकर बीजेपी दफ्तर से कांग्रेस दफ्तर तक एक विशाल मार्च निकला। इस मौके पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए देश की बर्बादी चाहने वालों और देश के टुकड़े करने वालों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम अपना टुकड़े करवा लेंगे लेकिन कांग्रेस को देश के टुकड़े नहीं करने देंगे।

जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारों को राहुल गाँधी ने छात्रों की फ्रीडम ऑफ़ स्पीच बताया था और उनके समर्थन में एक JNU में छात्रों की भीड़ को भी संबोधित किया था। उन्होंने इन घटना की निंदा करने का बजाय छात्रों के कहा था कि मोदी सरकार आपकी आवाज दबाना चाहती है, वे आपको डराएंगे, धमकाएंगे और आपकी आवाज बंद करना चाहेंगे, वे आप सबके ऊपर सिर्फ एक विचारधारा थोपना चाहते हैं।