हम वर्षो से कहते आये है कि "गरीबी हटाओ गरीबी हटाओ" लेकिन गरीब कौन है? गरीबी किसकी हटनी चाहिए? कम से कम वो लोग तो कतई नही कह सकते जो कल तक मोदी जी को सूटबूट की सरकार कहते थे। और ना ही वो जो सुबह से न्यूज चैनल स्टूडियो में बैठ बैठकर अपने तरीके से व्याख्या कर रहे है?
यदि बजट की वास्तविकता को जानना है तो आम जनता के बीच जाकर राय लीजिए निश्चित ही एक राय बनती नजर आयेगी कि हमारे गाँव किसान और गरीब जनता के हितों एवं उनको मूलभूत सुविधाएं मिले बजट में इस तरह की बातो का विशेष ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में गांव गरीब किसानों के लिए बहुत ही क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। Sanjeev Tripathi







कुछ ख़ास बाते बजट की सोशल मीडिया के मित्रो के लिए :-
1500 मल्टी स्किल ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे।
20 नए हवाई अड्डे बनेंगे।
10,000 km नेशनल हाईवे बनेंगे।
1 मई 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंच जाएगी।
12 राज्यों में किसानों के लिए "होलसेल मार्केट" बनेंगे।
12 राज्यों में किसानों के लिए "ई-पोर्टल" बनाए जाएंगे।
.5,00,000 की इन्कम पर 3,000 टैक्स का फायदा l 5,00,000 की इन्कम पर HRA 24 हजार से बढ़कर 60 हजार हुआ। पहली बार घर खरीदने पर ब्याज पर छूट मिलेगी। 35 लाख रुपए के घर पर 50 हजार रूपए की अतिरिक्त छूट।
स्कूल प्रमाणपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल डिपाजिटरी खोली जाएगी।सर्वशिक्षा अभियान के तहत 62 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे।हर जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा।
1,50,00,000 गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन गांव में महिलाओं के नाम से LPG कनेक्शन मिलेंगे।
अगले तीन साल में हर खेत की मिट्टी का परीक्षण होगा। जैविक खेती को बढ़ावा 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य।
और आखिर में.., आज से पेट्रोल 3.07 रुपये सस्ता and Deisel + by 1.50 ..अनिल कुमार गोयल

