पूरा विश्व आज आर्थिक संकट से गुजर रहा है, पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत बनाई है।

मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत बनाई है। आज भारत आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। दुनिया हमारी ओर देख रही है। सौ करोड़ से अधिक लोगों का देश काफी कुछ कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और सरकार के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के कारण नई उम्मीदें जगाई और नया उत्साह पैदा किया है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक और सभी रेटिंग एजेंसियों का कहना है कि भारत के आर्थिक विकास ने उम्मीद की किरण जगाई है और कुछ भारत को प्रकाशपुंज बता रहे हैं।

यहां संक्षिप्त समारोह में उपस्थित लोगों के भारत माता की जय के नारे के बीच मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति का एक कारण राजनीतिक स्थिरता है। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष के बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। भारत के युवा इस देश की शक्ति हैं।

 

पूरा विश्व आज आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हर कोई कह रहा है कि भारत आर्थिक जगत का एक आशा का केन्द्र है। सही स्थिति है कि भारत ने विपरीत परिस्थितियों में भी विकास की स्थिति को मजबूत किया है। भारय युवा है। पूरे विश्व को एक ऐसे वर्क फोर्स की जरूरत होगी। भारत उस दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। भारत का कृषि क्षेत्र हो, औद्योगिक क्षेत्र हो, देश मजबूती से कदम रख रहा है, आगे बढ रहा है।............Tanmay Modh