प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए काफी कुछ है। विशेष तौर पर प्रतिभावान एवं हुनरमंद श्रमशक्ति।


सउदी अरब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाकर दुनिया में नई उम्मीदें जगाई हैं। इसीलिए कई लोग इसे प्रकाशपुंज बता रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए काफी कुछ है। विशेष तौर पर प्रतिभावान एवं हुनरमंद श्रमशक्ति। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लेकर इस दिशा में आगे बढ़ रही है।


पीएम मोदी ने इससे पहले रियाद में L and T के कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे डेढ़ सौ करोड़ भारतीयों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि आप अपने मोबाइल पर MYGOV एप डाउनलोड करें, मैं आपकी जेब में रहूंगा। उन्होंने कहा कि विदेश में कोई भी भारतीय संकट में हो तो सरकार उसकी मदद करती है।सउदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दुनिया की नजरों में भारत अन्य देशों में से एक देशभर था, लेकिन अब यह एक महत्वपूर्ण देश बन गया है। सउदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दुनिया की नजरों में भारत अन्य देशों में से एक देशभर था, लेकिन अब यह एक महत्वपूर्ण देश बन गया ह l


मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत बनाई है। आज भारत आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। दुनिया हमारी ओर देख रही है। सौ करोड़ से अधिक लोगों का देश काफी कुछ कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और सरकार के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के कारण नई उम्मीदें जगाई और नया उत्साह पैदा किया है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक और सभी रेटिंग एजेंसियों का कहना है कि भारत के आर्थिक विकास ने उम्मीद की किरण जगाई है और कुछ भारत को प्रकाशपुंज बता रहे हैं।


सऊदी अरब में एक कानून है कि कोई भी दूसरे देश का राष्ट्राध्यक्ष सऊदी की जमीन पर अपने नागरिकों को या किसी भी सभा को संबोधित नहीं कर सकता लेकिन सऊदी अरब ने नरेंद्र मोदी के लिए अपने इस कानून में बदलाव करते हुए उन्हें भारतीयों को संबोधित करने की इजाजत दी...!सऊदी भूमि पर अपने नागरिकों को संबोधित करने वाले नरेंद्र मोदी विश्व के पहले राष्ट्राध्यक्ष बने...!..........................Sanjay Dwivedy