




যাত্রা শুরু করল গতিমান এক্সপ্রেস : #TransformingIndia Our drive to scale new heights continues unabated:MR flagged off GATIMAN the fastest train of IR............... Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 5, 2016
भारत के रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी भी थे। इस एक्सप्रेस को सेमी बुलेट ट्रेन भी कहा जा रहा है और इसका दिल्ली आगरा रूट पर कई बार ट्रायल भी किया गया है। कई बार शक्ति परीक्षण के बाद आज से गतिमान एक्सप्रेस को शुक्रवार को छोड़कर पूरे सफ्ताह चलाने का फैसला किया गया है। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के कारण इसे विराम देने का फैसला किया गया है।
160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी स्पीड : इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह दिल्ली और आगरा के बीच 192 किलोमीटर की दूरी को मात्र 100 मिनट में पूरा कर लेगी, भारत की दूसरी सबसे तेज ट्रेन भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस यह दूरी 118 मिनट में पूरा करती है। गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि भोपाल शताब्दी की स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंट है, गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड भोपाल शताब्दी से केवल 10 किलोमटर प्रति घंटे अधिक है। भारत के मौजूदा रेलवे ट्रैक पर इससे तेज गति से ट्रेनों को दौडाने पर पटरियां उखाड़ने का डर रहता है।