

फिर जाग उठा मां का दर्द, इंसाफ के लिए पथराई आंखें
निर्भया उस दिन भी मरी थी आज भी, #AAP ने तब भी इस मुद्दे पर राजनीति की थी आज भी। केजरीवाल का घिनौना चेहरा तब नहीं समझे थे लोग लेकिन आज समझे हैं पर अब तक बहुत देर हो चुकी है!.....Sunil M Gupta
निर्भया की मां की पुकार : ‘केजरीवाल, चुल्लू भर पानी में डूब मरो’
निर्भया गैंगरेप कांड का जहां बुधवार को पूरा देश तीसरी बरसी मना रहा है वहीं, दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। केजरीवाल के नाबालिग आरोपी को रिहाई के वक्त 10 हजार रुपये और सिलाई मशीन के बयान को निर्भया की मां ने काफी निंदनीय बताया है। निर्भया के परिजनों ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा ‘केजरीवाल सरकार, चुल्लू भर पानी में डूब मरो।’ निर्भया की मां ने कहा कि केजरीवाल सरकार में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है, न ही सरकार महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कोई कदम उठाती है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में निर्भया के माता-पिता ने कहा कि केजरीवाल सरकार के नाबालिग को आर्थिक मदद देने का निर्णय काफी शोचनीय है। मां ने आगे कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने से पहले शीला सरकार को काफी कोसते थे और कहत थे ‘शीला दीक्षित सरकार, रोज होता है बलात्कार।’ लेकिन केजरी के पास सत्ता आने पर तो हालत और बिगड़ गए हैं।