
स्मृति ईरानी ने कहा :
यह वंदन की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि है।
यह तर्पण की भूमि है। इसका कंकर-कंकर शंकर है, इसका बिंदु-बिंदु
गंगाजल है। हम जियेगें तो इसके लिये और मरेंगे तो इसके लिये।
लोकसभा में रोहित वेमुला को लेकर स्मृति भावुक हो गईं. बोलीं- मुझे सूली पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही है. अमेठी में चुनाव लड़ने की सजा दी जा रही है. 600 छात्रों की मौत पर राहुल गांधी तेलंगाना नहीं गए. रोहित वेमुला के सुसाइड पर राजनीति हो रही है !
स्मृति ईरानी ने कहा, ‘एक मां पर खून का इल्जाम लगाया गया. रोहित की बॉडी के पास डॉक्टर को नहीं जाने दिया. रोहित की बॉडी को राजनीति टूल की तरह इस्तेमाल किया गया. तब जबकि रोहित ने अपने सुसाइड लेटर में खुद लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. अपने कर्तव्यों के लिए मैं माफी नहीं मांगूंगी. मैंने ओवैसी, शशि थरूर, हनुमंत राव की चिट्ठियों का जवाब दिया. रोहित मामले पर मैंने तेलंगाना सीएम को फोन किया, पर आज तक उनसे बात नहीं हुई.’!



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्मृति ने कहा, ‘सत्ता तो इंदिरा गांधी ने भी खोई थी,लेकिन उनके बेटे ने कभी भारत की बर्बादी करने वालों का साथ नहीं दिया था. मेरी अपील है कि स्टूडेंट्स को गलत रास्तों पर भटकने मत दीजिए.’l



फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर ये मां दुर्गा को बताते हैं सेक्स वर्कर: स्मृति ईरानी !

