
इनमें से कितने लोगों पर कारवाई हुई है.....कितने लोगों को पार्टी से नीकाला गया हैं
अब कपड़ा मंत्रालय मिला है, मैडम अपना तन ढक सकेंगी-....*अली अनवर, जेडीयू
साउथ की महिलाओं का रंग भले ही सांवला होता है, मगर सेक्सी होती हैं- *शरद यादव,जेडीयू
दो लड़के मिलकर एक लड़की का रेप कर ही नहीं सकते- ....*मुलायम सिंह यादव, एसपी
लड़कों से गलतियां हो जाती हैं- .......*मुलायम सिंह यादव
रामपुर में नाचने वाली आम्रपाली (जयप्रदा) भी सांसद बन गई थी- ....*आज़म खान, एसपी
बिहार की सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह बना देंगे-.......*लालू प्रसाद यादव, आरजेडी
स्मृति ईरानी मोदी की दूसरी पत्नी हैं-....*नीलमणि सेन डेका, नेता कांग्रेस
==================================================================
क्या दयाशंकर सिंह ने झूट कहा था ?
क्या स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी झूट कहा था ?
तो फिर क्या आर के चौधरी ने भी झूट कहा था ?
टिकटों की सुबह - रात नीलामी करने वाली कोई एक भद्र राजनैतिक महिला नहीं
वरन् एक अहंकारी लालची टिकिट-बाजार की मालकिन ही हो सकती है।............
Shilpi Tiwari
=====================================================================
आज जितने मायावती के जितने समर्थक एक बयान पर सड़कों पर जो नंगानाच कर रहे हैं, उनमे से कितने उसदिन सड़क पर उतरे थे जब-1- केरल में एक दलित छात्रा का गैंगरेप मुस्लिम लड़कों ने किया था, और उसे आजतक इन्साफ नहीं मिला है।
2- जब आगरा में दिन दहाड़े दलित युवा अरुण माहौर की हत्या मुस्लिमों ने केवल इसलिए कर दी थी क्योंकि वह विहिप और दलितगर्जना का सदस्य था।3- जब सहारनपुर में संत रविदास जी की शोभायात्रा पर मुस्लिमों द्वारा पत्थरबाजी की गयी थी, जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी, दुर्भाग्य से वह भी दलित था।
मायावती यदि पिछड़ों की राजनीति करती हैं, उनके हक़ की बात उठाती हैं तो उन्होंने यह मुद्दे क्यों छोड़ दिए? जिनमे दो मुद्दे तो यूपी के ही हैं, और साथ ही उनके लिए वह रोहित वेमुला की आत्महत्या एक बड़ा मुद्दा हैं, जो ओबीसी था, लेकिन जिनको इन्साफ मिलना चाहिए उनके लिए मैडम के पास समय नहीं है।........................................Arpan Shukla
उल्टा पड़ा मायावती का दांव, दयाशंकर की मां करेंगी केस
इन बयानों को टीवी पर लाइव सुनकर दयाशंकर की बेटी सदमे में है। वह घर से भी बाहर नहीं निकल रही है। गंदी जुबान पर राजनीति अब सड़क से घर तक जा पहुंची है। अब इस मामले मे दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने मायावती और सतीश मिश्रा के इशारे पर लखनऊ में उपद्रव कराने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।वहीं ताजा घटनाक्रम में दयाशंकर की मां तेतरा देवी ने लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में बसपा कार्यकताओं व नसिमुदिन सिद्दीकी और सतीश चन्द्र मिश्रा के खिलाफ 504, 506, और 509 की धाराओ के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई है।दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा है कि मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा बताएं कि मैं कहां अपनी बेटी को पेश करूं। आखिर उनके इशारे पर ही तो बसपाइयों ने चौराहे पर नारे लगाए।

दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा कि लखनऊ में बसपाइयों ने जिस तरह से शर्मनाक नारे लगाए। उससे स्कूल में पढ़ने वाली बेटी सदमे में है। वह दवा खाकर बार-बार सो रही है। कह रही है कि वह अब स्कूल नहीं जाएगी। आखिर बसपाई यह कैसी महिला हितों की लड़ाई लड़ रहे।वहीं दूसरी ओर संसद सत्र में भाग लेनें जा रही बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा है कि जब दयाशंकर की पत्नी बेटी का अपमान हुआ तब उन्हें समझ में आया कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है। अगर मेरी पार्टी के लोगों ने दयाशंकर की पत्नी व बेटी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है तो उन्हें ऐेसा नही करना चाहिए था।